Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां अहले सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस के सात जवान...

झारखंड में यहां अहले सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस के सात जवान समेत 8 लोग लहूलुहान, मची चिख-पुकार

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो-रामगढ़ NH-23 पर गुरुवार की अहले सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पुलिस के सात जवान समेत एक अन्य ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गया।

पुलिस के 407 वाहन और पिकअप के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। घटना सुबह 5 बजे के करीब दांतु गांव बजरंगबली मंदिर से ठीक आगे रिंकू होटल के पास हुई।

गोली का खाली खोखा जमा करने रांची आ रहे थे जवान

घायलों में दारोगा अनिल दुबे के अलावा सिपाही संजय कुमार, अजय कुमार, राजा कुमार, मंटू पासवान, मनोज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार और करण देव रजक शामिल हैं।

घायल पुलिसकर्मी साहिबगंज से रांची के होटवार में खाली गोली का खोखा जमा करने 407 से जा रहे थे। सभी घायलों का इलाज बीजीएच में चल रहा है।

क्या है मामला

दरअसल, साहेबगंज से रांची जा रहा जिला पुलिस कर्मियों का 407 वाहन विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो पिकअप वैन से टकरा गया।

थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि चार पुलिस कर्मी अधिक घायल है।

सभी को इलाज के लिए बीजीएच भेजा गया है। घायल बोलेरो चालक लोहरदगा का निवासी है।

घटनास्थल पर कसमार थाना प्रभारी राजेश रंजन और पेटरवार थाना के पुलिस अधिकारी पहुंचे।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...