बोकारो सदर अस्पताल को मिला राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन

News Aroma Media

बोकारो: देश के चिकित्सकीय संस्थान के लेबर रूम एवं मैटरनिटी ओटी सुदृढ़ीकरण को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तरीय लक्ष्य मूल्यांकन में बोकारो सदर अस्पताल बोकारो ने राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। इसकी नीति आयोग ने प्रशंसा की है।

उपायुक्त राजेश सिंह ने इस सफलता के लिए सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक समेत पूरी टीम को बधाई दी।

सिविल सर्जन ने बताया कि यह मूल्यांकन दो स्तर पर किया जाता है। पहले राज्यस्तरीय मूल्यांकन किया जाता है।

अगर राज्य स्तरीय मूल्यांकन में संस्था सफल होती है तो उस संस्थान का राष्ट्रीय मूल्यांकन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रलय एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा गठित टीम द्वारा किया जाता है।

वर्ष 2020-21 में झारखंड के दो स्वास्थ्य संस्थान ने सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है।

जिसमें जिला अस्पताल बोकारो एवं जिला अस्पताल खूंटी शामिल है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने इस सफलता का श्रेय जिले के वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और विभाग की टीम को दिया है।