और अंबानी की शादी में पैसे लेने की बात को अनन्या ने सिरे से कर दिया खारिज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ambani’s wedding: ऐसी अफवाहें थी कि हाई-प्रोफाइल सेलेब्स को भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की वेडिंग में शामिल होने के लिए पैसे दिए गए थे।

Ambani’s wedding का हिस्सा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने पैसे मिलने की बात को साफ खारिज किया और कहा कि वे मेरे दोस्त हैं।

मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसा क्यों सोचते हैं। जाहिर सी बात है मैं अपने दोस्तों की शादी में पूरे दिल से डांस करूंगी। मुझे प्यार को सेलिब्रेट करना पसंद है।

इस दौरान अनन्या ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिश्ते को लेकर भी बात की और कहा- शादी की एक बड़ी बात ये थी कि बहुत कुछ हो रहा था, लेकिन जब भी अनंत और राधिका एक-दूसरे को देखते थे, तो यह सिर्फ प्योर लव था।

ऐसा लगा मानो उनके पीछे वायलिन बज रहा हो। ये कुछ ऐसा है जो मैं जिंदगी में चाहती हूं। चाहे चारों ओर कितनी भी अराजकता क्यों न हो, आप और वो शख्स उस रिश्ते को शेयर करते हैं।

इतना ही नहीं, अनन्या ने अंबानी फैमिली की मेजबानी की भी तारीफ की और कहा- उन्होंने सभी का वेलकम किया। चाहे कितने भी इवेंट हों, वे सभी का बहुत प्यार और गर्मजोशी से स्वागत करते थे। ये बहुत सुंदर गुण है क्योंकि यह हर चीज को बहुत पर्सनली महसूस कराता है।
वर्कफ्रंट पर, अनन्या पांडे को हाल ही में Web series कॉल मी बे में देखा गया था। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। बता दें कि बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधे थे।

कपल की शादी में देश-विदेश की नामी हस्तियों ने शिरकत की थी और शादी में अंबानियों ने पानी की तरह पैसा बहाया था।

Share This Article