Latest NewsUncategorizedसुपरस्टार रजनीकांत की अचानक बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा...

सुपरस्टार रजनीकांत की अचानक बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा इलाज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Superstar Rajinikanth’s health deteriorated: सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के अपोलोअस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक्टर को देर रात पेट में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधार है। एक्टर की पत्नी लता रजनीकांत ने बताया कि रजनीकांत की तबीयत फिलहाल ठीक है।

CNN-News18 को दिए एक बयान में लता ने बताया कि, “सब ठीक है।” ये खबर जानने के बाद उनके फैंस की जान में जान आएगी।

वहीं, हॉस्पिटल के एक सूत्र की मानें, तो आज यानी मंगलवार को एक्टर कार्डियक कैथ लैब में वैकल्पिक प्रक्रिया से गुजरेंगे। फिलहाल वो कब डिस्चार्ज होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्म वेट्टैयान को लेकर सुर्खियों में है रजनिकांत

बताते चलें रजनीकांत फिलहाल निर्देशक टीजे ज्ञानवेल की फिल्म वेट्टैयान को लेकर सुर्खियों में है। मूवी में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। इसके अलावा मूवी में राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, रितिका सिंह सहित कई अन्य स्टार्स भी दिखेंगे। वेट्टैयान उनकी 170वीं फइल्म होगी।

मूवी का ट्रेलर 2 अक्टूबर को चेन्नई में लॉन्च किया जाएगा और इसके लेकर फैंस काफी उत्साहित है। वहीं, थलाइवा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ को लेकर भी लगातार खबरों में बने हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये अगले साल रिलीज होगी।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...