11 KG के दो IED को बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज, सुरक्षा बलों को नुकसान…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bomb Disposal Squad Defused IED Bomb: पश्चिम सिंहभूम (West Singhbhum) जिले में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 11 किलो के दो IED लगाया था लेकिन बम निरोधक दस्ता ने उसी स्थान पर IED को नष्ट कर दिया।

साथ ही टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में बनाए गए नक्सली कैंप को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है।

दो IED बम को सुरक्षा बलों ने बरामद किया

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरु से लोवावेड़ा के बीच जंगली पहाड़ी क्षेत्र में छह और पांच केजी का दो IED बम को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है। बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।

इसके अलावा टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्हाहका और प्रधानघाट के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में पुराना नक्सलियों द्वारा अस्थाई कैंप बनाया था, जिसमें 25 से 30 नक्सलियों (Naxalites) के ठहरने की व्यवस्था की गयी थी। पुलिस ने उस कैंप को ध्वस्त कर दिया।

उल्लेखनीय है कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं, जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। दूसरी तरफ माओवादी पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट कर रहे हैं लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर बार नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर रहे हैं।

Share This Article