जमशेदपुर सोनारी Airport से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट की बुकिंग शुरू

Digital News
2 Min Read

रांची: रांची (Ranchi) और देवघर (Deoghar) के बाद अब 31 जनवरी से सोनारी Airport (Sonari Airport) से भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।

यहां से कोलकाता (Kolkata) और भुवनेश्वर (Bhubaneswar) के लिए फ्लाइट की बुकिंग बुधवार से शुरू हो गई। इसका संचालन करने वाली एयरलाइन इंडियावन एयर (Airline IndiaOne Air) ने Tweet कर यह जानकारी दी।

पहली फ्लाइट 31 जनवरी को रवाना होगी। शुरुआती ऑफर के तहत जमशेदपुर से कोलकाता (Jamshedpur to Kolkata) का किराया 1999 रुपए और भुवनेश्वर का किराया 2999 रुपए रखा गया है।

यह ऑफर 14 फरवरी तक के लिए है। टिकट indiaoneair.com पर बुक कराई जा सकती है।

जमशेदपुर सोनारी Airport से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट की बुकिंग शुरू Booking of flights from Jamshedpur Sonari Airport to Kolkata and Bhubaneswar begins

- Advertisement -
sikkim-ad

भुवनेश्वर से जमशेदपुर के लिए पहली उड़ान सुबह 9 बजे होगी रवाना

IndiaOne Air केअधिकारी ने बताया कि 31 जनवरी को भुवनेश्वर से जमशेदपुर के लिए पहली उड़ान सुबह 9 बजे रवाना होगी और सुबह 10.50 बजे जमशेदपुर पहुंचेगी।

जमशेदपुर से सुबह 11.30 बजे विमान Kolkata के लिए प्रस्थान करेगा और दोपहर 12.35 बजे पहुंचेगा। वापसी में कोलकाता से दोपहर 1.25 बजे विमान रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे जमशेदपुर पहुंचेगा।

यहां से दोपहर बाद 3.10 बजे विमान भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगा। उद्घाटन कार्यक्रमों (Inaugural Programs) के कारण पहले दिन के लिए अलग शिड्यूल तय किया गया है।

जमशेदपुर सोनारी Airport से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट की बुकिंग शुरू Booking of flights from Jamshedpur Sonari Airport to Kolkata and Bhubaneswar begins

यह होगा शिड्यूल

भुवनेश्वर से प्रस्थान : सुबह 6.30 बजे, जमशेदपुर में आगमन : सुबह 7.50 बजे
जमशेदपुर से प्रस्थान: सुबह 8.15 बजे, कोलकाता में आगमन : सुबह 9.20 बजे
कोलकाता से प्रस्थान: सुबह 10.10 बजे, जमशेदपुर में आगमन : सुबह 11.15 बजे
जमशेदपुर से प्रस्थान: दोपहर 12.45 बजे, भुवनेश्वर में आगमन : दोपहर 2.05 बजे

Share This Article