होली के नाम पर जापानी लड़की के साथ लड़कों ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Video

News Aroma Media
5 Min Read

नई दिल्ली: होली की आड़ में लड़कियों के साथ जबरदस्ती या छेड़खानी (Flirting) के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया (Video Social Media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में जापानी लड़की (Japanese girl) के साथ सड़क पर कई लड़के बुरा व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। रंग लगाने के बाद लड़की के साथ गंदी हरकत की जा रही है। कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर घटना को यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) बताया है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

होली के नाम पर जापानी लड़की के साथ लड़कों ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Video-Boys did shameful act with Japanese girl in the name of Holi, video went viral on social media

जापानी लड़की ने खुद शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को खुद जापानी लड़की ने शेयर किया था और बाद में उन्होंने इसे Account से हटा दिया। लेकिन अब अलग-अलग Account से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वीडियो में छेड़छाड़ की वजह से हम इसे नहीं दिखा रहे हैं।

जापानी लड़की वाला Video राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज का है। कहा जा रहा है कि ये लड़की जापान से पहली बार भारत होली खेलने आई थी, लेकिन इसके साथ लड़कों ने छेड़छाड़ की।

- Advertisement -
sikkim-ad

कांग्रेस नेता ने वीडियो रिट्वीट कर की कड़ी निंदा

वीडियो को स्वीटी नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘भारत में जापानी टूरिस्ट ‘ वीडियो पर लोग कमेंट कर घटना की निंदा कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) ने इसे रीट्वीट कर कहा है, ‘आप दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के साथ इस त्योहार का आनंद लेकर सोचते हैं कि ऐसे और दिन होने चाहिए, कितना मजेदार है, फिर अगले दिन ट्विटर खोलने पर ये भयानक वीडियो दिखते हैं। वास्तव में दो भारत हैं! ये पुरुष वाकई में कलंक हैं और भारतीय समाज में इनके हिमायती भी।

वहीं एंटी रेप एक्टिविस्ट योगिता भयाना (Anti rape activist Yogita Bhayana) ने इस पर कहा, ‘यह देखना कितना दर्दनाक है! मुझे समझ नहीं आता कि माता-पिता अपने लड़कों को कैसे “संस्कार” देते हैं – यह सिर्फ घृणित व्यवहार है।

होली के नाम पर जापानी लड़की के साथ लड़कों ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Video-Boys did shameful act with Japanese girl in the name of Holi, video went viral on social media

यूजर्स कमेंट कर निकाल रहे हैं अपनी भड़ास

वीडियो पर कई लोगों ने Comment कर अपनी भड़ास निकाली है। यहां एक यूजर ने कहा, ‘इनके माता-पिता महिलाओं की इज्जत करना सिखाने में नाकाम रहे और उन्हें यह अहसास कराने में नाकाम रहे कि वह भी किसी की बेटी और बहन है।

शायद, घर में उनकी बहन नहीं है, इसलिए दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना है यह भूल गए हैं।’

लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

एक अन्य शख्स ने कहा, ‘यह सभी होली की आड़ में एक अकेली लड़की से छेड़छाड़ (Molestation) कर रहे हैं, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है और इन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

होली तो प्रेम (Love) से रंग लगाने का त्योहार है, जिसे इन लड़कों ने बिल्कुल विपरीत रंग दे दिया है।’ एक और यूजर लिखता है, ‘होली पर महिलाओं और लड़कियों के साथ किस तरह छेड़छाड़ की जाती है, इसके कई वीडियो हैं। यह निश्चित रूप से हिंदुत्व नहीं है। राम ने हमें नारी का सम्मान करना सिखाया। ये सभी जानवर हैं।

https://twitter.com/iramsubramanian/status/1634045266591399937?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1634065804571602944%7Ctwgr%5Eb87280619780dc875983798cfb49f2ef603dc12b%7Ctwcon%5Es3_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fviral%2Fshocking-japanese-woman-manhandled-during-holi-celebration-slaps-man-to-escape-watch-2582085.html

क्या हुआ इस वीडियो में

वीडियो के शुरुआत में एक लड़का बुरी तरह लड़की को जकड़कर उसके दोनों गालों पर रंग लगाता नजर आ रहा है। फिर Side में खड़ा लड़का जोर से उसके सिर पर अंडा मारता है।

तभी एक और लड़का आकर उसे पकड़ लेता है और अंडा मारने वाला लड़का इस बार सप्रे (Sapre) डालता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कई लड़के उसे रंग लगाते हैं, कसकर पकड़ लेते हैं।

लड़की खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है, और ‘नहीं, नहीं बोलती है। फिर एक लड़का जोर से Happy Holi  बोलते हुए उसे टच करता है, जवाब में लड़की थप्पड़ मारती है।

दिल्ली पुलिस कर रही है जापान की एम्बैसी से संपर्क

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसे सोशल मीडिया से Video की जानकारी मिली है। वीडियो दिल्ली के पहाड़गंज का प्रतीत हो रहा है। जापान की एम्बैसी (Embassy) से संपर्क किया गया है ताकि संबंधित लड़की तक पहुंचा जा सके। हालांकि, घटना को लेकर दिल्ली पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

TAGGED:
Share This Article