ब्रिटेन में पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग टॉयलेट पर जोर,न्यूट्रल टॉयलेट्स का चलन…

पब्लिक टायलेट्स की संख्या में कमी की वजह जेंडर न्यूट्रल टॉयलेट्स का चलन भी है, जिसे अब सरकार ने खत्म करने का फैसला किया है

News Aroma Media
3 Min Read

Lack of Public Toilet in Britain: ब्रिटेन (Britain) जिसमें की लगभग 6।73 करोड़ लोग समाहित है। जो की एक अच्छी आबादी वाला देश है, वहां एक बड़ी अजीब सी दुविधा उत्पन्न हुई है।

बता दें कि ब्रिटेन जैसे विकसित देश में पब्लिक टायलेट्स (Public Toilets) की कमी हो गई है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए सुनक सरकार ने अब टायलेट कमिश्नर नियुक्त करने का फैसला किया है।

पब्लिक टायलेट्स की संख्या में कमी की वजह जेंडर न्यूट्रल टॉयलेट्स (Gender Neutral Toilets) का चलन भी है, जिसे अब सरकार ने खत्म करने का फैसला किया है।

ब्रिटेन में पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग टॉयलेट पर जोर,न्यूट्रल टॉयलेट्स का चलन…-In Britain, emphasis on separate toilets for men and women, trend of neutral toilets…

ब्रिटेन में पब्लिक टायलेट की कमी

ब्रिटेन इन दिनों पब्लिक टायलेट्स (Public Toilets) की समस्या से जूझ रहा है। देश में साल 2011 की तुलना में साल 2023 में पब्लिक टॉयलेट्स की संख्या में 60 फीसदी की कमी आई है।

- Advertisement -
sikkim-ad

हालात इतने बुरे हो गए हैं कि अब सरकार ने टायलेट कमिश्नर नियुक्त करने का फैसला किया है। जेंडर न्यूट्रल टॉयलेट्स ने भी सरकार की समस्या को बढ़ा दिया है।

दरअसल ब्रिटेन में पुरुषों और महिलाओं के इस्तेमाल के लिए लिए एक ही टॉयलेट का चलन शुरू हो गया था। इन Toilets को जेंडर न्यूट्रल टॉयलेट्स कहा जाता है।

जहां पुरुष और महिलाएं एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसको लेकर सरकार को कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। जेंडर न्यूट्रल टॉयलेट्स (Neutral toilets) की वजह से ही पब्लिश टॉयलेट्स की संख्या में साल दर साल कमी आती गई।

ब्रिटेन में पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग टॉयलेट पर जोर,न्यूट्रल टॉयलेट्स का चलन…-In Britain, emphasis on separate toilets for men and women, trend of neutral toilets…

जेंडर न्यूट्रल टॉयलेट्स का प्रचलन खत्म

केमी बैडेनॉच (Kemi Badenoch) ने कहा है कि लैंगिक समानता और अधिकारों के नाम पर लोग भ्रमित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जेंडर न्यूट्रल टॉयलेट्स (Gender Neutral Toilets) के प्रचलन से महिलाओं और लड़कियों की गोपनीयता, गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के जरूरी अधिकार खत्म हो गए हैं।

ब्रिटेन में पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग टॉयलेट पर जोर,न्यूट्रल टॉयलेट्स का चलन…-In Britain, emphasis on separate toilets for men and women, trend of neutral toilets…

हो रही थी सिंगल टॉयलेट्स के निर्माण की मांग

बता दें कि ब्रिटेन में कई स्कूल और कॉलेजों (Schools and Colleges) में भी जेंडर न्यूट्रल टॉयलेट्स बना दिए गए थे। इससे छात्र और छात्राओं को इंफेक्शन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बाद में कई संस्थानों ने Gender Neutral Toilets का इस्तेमाल बद कर दिया। ऐसे संस्थान लगातार सरकार से पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग सिंगल टॉयलेट्स के निर्माण की मांग कर रहे थे।

ब्रिटेन में पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग टॉयलेट पर जोर,न्यूट्रल टॉयलेट्स का चलन…-In Britain, emphasis on separate toilets for men and women, trend of neutral toilets…

जल्द बनेगा सिंगल टॉयलेट्स

हालांकि ब्रिटेन की सुनक सरकार अब जेंडर न्यूट्रल टॉयलेट्स (Gender Neutral Toilets) की संख्या कम करने पर विचार कर रही है।

सुनक सरकार में महिला और समानता मंत्री केमी बैडेनॉच (Kemi Badenoch) ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें सभी नई इमारतों में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग सिंगल टॉयलेट्स (Single toilets) का निर्माण जरूरी कर दिया गया है।

Share This Article