9 से 29 फरवरी तक चलेगा झारखंड विस का बजट सेशन, 14 कार्य दिवस का कार्यक्रम…

9 से 29 फरवरी तक झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का बजट सत्र चलेगा। सत्र में 14 कार्यदिवस होंगे। 16 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश होगा।

Central Desk
2 Min Read

Budget Session of Jharkhand: 9 से 29 फरवरी तक झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का बजट सत्र चलेगा। सत्र में 14 कार्यदिवस होंगे। 16 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश होगा।

9 फरवरी को सुबह 11.30 में सदन में राज्यपाल CP राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) का अभिभाषण होगा। बजट सत्र को का औपबंधिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

किस दिन क्या होगा

9 फरवरी- विधानसभा में राज्यपाल (Governor) का अभिभाषण, शोक प्रकाश।

12 फरवरी- प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, 2023-24 का तृतीय अनुपुरक बजट सदन में रखा जाएगा।

13 फरवरी- प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का उत्तर, अनुपुरक बजट पर चर्चा।

- Advertisement -
sikkim-ad

15 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुपुरक बजट पास कराया जाएगा।

16 फरवरी- प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सदन में रखा जाएगा।

19 फरवरी- प्रश्नकाल, बजट पर सामान्य वाद-विवाद।

20 फरवरी- प्रश्नकाल, बजट पर चर्चा।

21 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

22 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

23 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

26 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

27 फरवरी- प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

28 फरवरी- प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक सदन में रखे जाएंगे।

29 फरवरी- प्रश्नकाल, विधेयक, गैर सरकारी संकल्प सदन में रखे जाएंगे।

Share This Article