बजट आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने वाला: दीपक प्रकाश

News Aroma Media

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्रीय बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

उन्होंने सोमवार को कहा कि यह बजट भारत के इतिहास में ऐतिहासिक महत्व का बजट है।

कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में जान और जहांन दोनों की चिंता यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे करिश्माई नेतृत्व से ही संभव है।

प्रकाश ने कहा कि यह बजट एक तरफ आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने वाला है वही भारत के सर्वांगीण विकास के मार्ग को भी प्रशस्त करने वाला बजट है।

बजट में भारत के समग्र विकास की सोच है।

आत्म निर्भर भारत पैकेज के साथ पूर्वोत्तर कॉरिडोर के माध्यम से झारखंड के विकास की असीम संभावनाएं इस बजट में समाहित है जिसका लाभ प्रदेश की सरकार को लेना चाहिये।

प्रदेश सरकार की सक्रियता और दृढ़ इच्छाशक्ति से राज्य को काफी लाभ मिल सकता है।

कृषि, महिला सशक्तीकरण, उज्ज्वला योजना ,सैनिक स्कूल, लघु कुटीर उद्योग, स्टील,कॉपर उद्योग, स्कूली शिक्षा के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विकास सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार केंद्रीय सहायता प्राप्त कर राज्य के तीव्र विकास के मार्ग को प्रशस्त कर सकती है।

यह बजट आत्मनिर्भर और अंत्योदय दोनो को समाहित किये हुए है।