Latest Newsझारखंडचतरा में 5 लाख के इनामी नक्सली सहदेव यादव के घर पर...

चतरा में 5 लाख के इनामी नक्सली सहदेव यादव के घर पर चला बुलडोजर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चतरा: राजपुर थाना (Rajpur Police Station) क्षेत्र के सिकिद गांव में पुलिस (Police) ने पांच लाख के इनामी नक्सली (Naxalite) सहदेव यादव के घर को बुलडोजर (Bulldozer) से ध्वस्त कर दिया।

साथ ही अदालत से जारी गिरफ्तारी (Arrest) एवं कुर्की-जब्ती (Impoundment Confiscation) के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई की गयी। पुलिस ने इस दौरान घर की कुर्की जब्ती की। नक्सली सहदेव यादव (Naxalite Sahdev Yadav) लंबे समय से फरार चल रहा है।

कार्रवाई के लिए किया गया था टीम का गठन

चतरा (Chatra) SP राकेश रंजन ने कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में एक टीम (Team) का गठन किया था। इस टीम में एसआई राजेश शर्मा, जिला बल और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

टीम ने शुक्रवार को दल बल के साथ नक्सली कमांडर (Naxalite Commander) सहदेव यादव के घर पंहुची और JCB से घर को ध्वस्त कर दिया। घर का दरवाजा और खिड़की समेत अन्य सामान कुर्क कर साथ ले गयी।

नक्सली सहदेव यादव को आत्मसमर्पण करने को कहा गया था

थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि राजपुर पुलिस ने कई बार उसके घर पहुंचकर आत्मसमर्पण (Surrender) करने को कहा था। घर पर कुर्की-जब्ती का नोटिस (Notice) भी चिपकाया गया था लेकिन नक्सली सहदेव यादव ने आत्मसमर्पण नहीं किया।

उन्होंने कहा कि नक्सली सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं और समर्पण करें।

spot_img

Latest articles

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

खबरें और भी हैं...