HomeUncategorizedरतन टाटा ने तबीयत खराब होने की खबरों को बताया अफवाह, इस...

रतन टाटा ने तबीयत खराब होने की खबरों को बताया अफवाह, इस वजह से गए थे अस्पताल

Published on

spot_img

Ratan Tata said the news of his ill health is a rumor: प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की आज सोमवार की तड़के सुबह तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थी। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार रतन टाटा की बीपी अचानक गिर गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पतालमें भर्ती कराया गया था।

लेकिन अब उद्योगपति रतन टाटा ने उनकी तबीयत खराब होने की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी सेहत का अपडेट दिया है।

रतन टाटा ने कहा है कि वो केवल अपनी उम्र संबधी स्वास्थ्य दिक्कतों के कारण रेगुलर चेकअप के लिए गए थे। रतन टाटा ने अपने एक्स हैंडल पर खुद पोस्ट करके इस बात को गलत बताया है।

मेडिकल चेकअप के लिए गए थे अस्पताल

उन्होंने लिखा कि वो उनकी सेहत को लेकर फैल रही खबरों से अनजान नहीं हैं और वो सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि ये खबरें गलत हैं। वो फिलहाल मेडिकल चेक-अप्स के लिए अस्पताल में भर्ती हैं और उम्र से जुड़ी सामान्य दिक्कतों और स्थिति के लिए ही अस्पताल गए थे।

रतन टाटा ने ये भी लिखा है कि चिंता की कोई बात नहीं है और वो मीडिया से आग्रह करते हैं कि वो गलत जानकारी देने से बचें। बता दें कि रतन टाटा अब अपने स्वास्थ्य को देखते हुए सार्वजनिक जगहों में कम ही दिखते हैं और निजी जीवन बिता रहे हैं।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...