फर्जी पासपोर्ट मामले में CBI की ताबड़तोड़ रेड, बंगाल और गंगटोक में 50 जगह पर…

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

News Aroma Media
3 Min Read

Passport Fraud Case: CBI फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेजों के मामले (Fake Passports and Documents Cases) में पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शेख सहनूर के घर पहुंची CBI की 6 सदस्यीय टीम

CBI की छह सदस्यीय टीम शनिवार की सुबह हावड़ा के उलुबेरिया के महिशाली निवासी शेख सहनूर के घर गयी। शाहनूर के घर को केंद्रीय बलों ने घेर लिया था। शेख से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई।

सूत्रों के मुताबिक जांचकर्ता सहनूर के जवाब से संतुष्ट नहीं हो सके। आगे की पूछताछ के लिए वे सहनूर को कार में ले गए उधर, रूबी इलाके में स्थित पासपोर्ट कार्यालय (Passport Office) में सुबह सात बजे CBI की एक बड़ी टीम पहुंची हुई है।

फर्जी पासपोर्ट मामले में CBI की ताबड़तोड़ रेड, बंगाल और गंगटोक में 50 जगह पर…-CBI's swift raid in fake passport case, raids at 50 places in Bengal and Gangtok...

- Advertisement -
sikkim-ad

सहनूर क्या करता था ?

सहनूर के पड़ोसियों के मुताबिक वह वीजा और पासपोर्ट (Visa and Passport) पर काम करता था। उनका ऑफिस साल्ट लेक में है। शनिवार सुबह CBI की टीम सहनूर के घर में दाखिल हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई।

सुबह 11 बजे तक CBI की टीम रवाना हो गई। सहनूर भी उनके साथ था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्रवाई किस मामले को ध्यान में रखकर की गई है। हालांकि, जांच एजेंसी के एक सूत्र के मुताबिक यह हमला एक अलग राज्य का मामला है।

दरअसल, फर्जी पासपोर्ट बनाने के आरोपों की जांच के लिए CBI जगह-जगह तलाश कर रही है। ताजा खबरों के मुताबिक सिक्किम, गंगटोक आदि जगहों पर छापेमारी (Raid) की गई है। कम से कम 24 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

फर्जी पासपोर्ट मामले में CBI की ताबड़तोड़ रेड, बंगाल और गंगटोक में 50 जगह पर…-CBI's swift raid in fake passport case, raids at 50 places in Bengal and Gangtok...

16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम शामिल

अधिकारियों के मुताबिक, CBI ने गंगटोक (Gangtok) में तैनात एक अधिकारी और एक बिचौलिए को हिरासत में भी लिया है। उन्होंने बताया कि गैर-निवासियों सहित अयोग्य व्यक्तियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर Passport जारी करने के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम शामिल हैं।अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर छापे (Raid) मारे जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply