बंगाल में बीजेपी MLA के घर CBI ने मारी Raid, अन्य 5 जगहों पर भी…

पार्थ सारथी चटर्जी टीएमसी में रहते हुए रानाघाट नगर पालिका के चेयरमैन थे, इसीलिए CBI की टीम ने उनके घर पर छापा मारा है

News Aroma Media
3 Min Read
3 Min Read

CBI Raid on BJP MLA’s House: CBI ने आज BJP विधायक पार्थ सारथी चटर्जी (Partha Sarathi Chatterjee) के घर समेत छह जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी पश्चिम बंगाल के नगर पालिका भर्ती घोटाला मामले (Municipality Recruitment Scam Cases) की जांच को लेकर चली।

पार्थ सारथी चटर्जी टीएमसी में रहते हुए रानाघाट नगर पालिका के चेयरमैन थे। इसीलिए CBI की टीम ने उनके घर पर छापा मारा है।

पार्थ सारथी चटर्जी 2021 में हुए BJP में शामिल

वह पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले ही BJP में शामिल हुए हैं। BJP विधायक के घर के अलावा CBI नगर पालिका भर्ती घोटाले में राज्यभर में छह और जगहों पर भी छापेमारी कर रही है।

CBI की एक अन्य टीम दक्षिण 24 जिले में डायमंड हार्बर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के आवास पर भी पहुंची। यह टीम बंगाल में कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीरा हलदर के आवास की तलाशी ले रही है।

2016 में भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी यही डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। आज सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम डायमंड हार्बर स्थित उनके घर पहुंची। CBI की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल CRPF भी थे।

CBI टीम डायमंड हार्बर म्युनिसिपल में भर्ती के दौरान हुए कथित घोटाले को लेकर मीरा हलदर से पूछताछ कर रही है। CRPF ने उनके आवास को घेर लिया है। आरोप है कि डायमंड हार्बर नगर पालिका में 2016 में भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था।

15 जगहों पर छापेमारी

रविवार को CBI ने इसी मामले में कोलकाता के मेयर और TMC  नेता फिरहाद हकीम और TMC विधायक मदन मित्रा के घरों समेत 15 जगहों पर छापेमारी की थी।

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के करीबी माने जाने वाले मंत्री फिरहाद हकीम शहरी विकास और नगर पालिका मामलों के मंत्री हैं, उनका TMC  में अच्छा-खासा प्रभाव है। जैसे ही तलाशी शुरू हुई, हकीम के समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply