CBSE 10th and 12th Practical Exam : CBSE ने बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबिल (CBSE Board Exam Time Table) जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 01 जनवरी 2024 से शुरू होगी।
CBSE बोर्ड के सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के दूसरे हफ्ते तक खत्म करनी होगी। CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के कई विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा होती है।
इनके नंबर CBSE बोर्ड रिजल्ट में जोड़े जाते हैं। अगर कोई स्टूडेंट किसी भी वजह से CBSE बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा देने में असमर्थ रहता है तो उसे दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
CBSE बोर्ड ने स्कूलों व स्टूडेंट्स, सभी के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। CBSE बोर्ड ने अपने सर्कुलर में स्टूडेंट्स को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह प्रैक्टिकल परीक्षा का अपना शेड्यूल व सिलेबस अच्छी तरह से चेक कर लें।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी गाइडलाइंस व सिलेबस देख सकते हैं। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि CBSE बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को अपने यहां प्रैक्टिकल परीक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड की तरफ से कोई मदद नहीं मिलेगी।
PH कैंडिडेट्स के लिए स्कूल में खास व्यवस्था होनी चाहिए
साथ ही स्कूलों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होने से पहले हर विषय से संबंधित सभी सामग्री पर्याप्त मात्रा में वहां उपलब्ध हो।
फिजिक्स, बायोलॉजी, केमिस्ट्री व कंप्यूटर लैब सही स्थिति में होने चाहिए और वहां इस्तेमाल किया जाने वाला हर सामान भरपूर मात्रा में होना चाहिए।
प्रैक्टिकल परीक्षा से जुड़ी जो भी चीज स्टूडेंट्स को खुद लानी हो, उसकी सूचना उन्हें अथवा उनके पैरेंट्स को पहसे से दी जानी चाहिए। CBSE बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 में भी उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत पड़ती है। शेड्यूल में कोई भी बदलाव हो तो उसकी जानकारी स्टूडेंट्स को पहले से दी जानी चाहिए।
PH कैंडिडेट्स (PH Candidates) के लिए स्कूल में खास व्यवस्था होनी चाहिए। स्कूलों को इस बात का प्रबंध करना होगा कि फिजिकली हैंडिकैप्ड बच्चों को कोई परेशानी न हो।
CBSE बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 के मार्क्स ठीक से व समय रहते अपलोड हो जाने चाहिए। स्कूलों को उसमें सुधार का भी कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।