रांची: भाकपा माले राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को महेंद्र सिंह भवन रांची में शुरू हुई।
बैठक के पूर्व देश में जारी किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शहीद किसानों और पार्टी के दिवंगत नेताओं को दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
पहले दिन केंद्रीय कमेटी की सर्कुलर और केंद्र सरकार की ओर से लाई गई कृषि कानून के खिलाफ देश में जारी किसान आंदोलन पर लंबी चर्चा हुई।
राष्ट्रीय परिस्थिति से अवगत कराते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार की कृषि कानून अडानी और अंबानी का प्रोजेक्ट है।
इससे किसानों को कतई कोई फायदा होने वाला नहीं है।
किसान आंदोलन ना तो सिखो का आंदोलन है और ना ही अलगाववादी आंदोलन है। किसान आंदोलन में पार्टी हर संभव किसानों के पक्ष में खड़ा होने का फैसला लिया हैं।
जल्द ही झारखंड के किसानों को लेकर बड़ी आंदोलन की दिशा में पहल की जायेगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संदर्भ में पार्टी भाजपा के खिलाफ वैचारिक संघर्ष का केंद्रक के रूप में भूमिका निभाएगी।
राज्य कमेटी की बैठक में पार्टी के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद पार्टी, विधायक विनोद कुमार सिंह, केंद्रीय कमेटी के सदस्य मनोज भक्त, शुभेंदू सेन, गीता मंडल, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, भुवनेश्वर केवट, आरएन सिंह, रविंद्र भुयां, मोहन दत्ता, उस्मान अंसारी, देवद्विप सिंह दिवाकर, रामेश्वर चौधरी सहित अन्य लोग शामिल थे।