चाईबासा में IED ब्लास्ट में CRPF के 3 जवान जख्मी, एयरलिफ्ट कर भेजे गए…

CRPF -60वीं बटालियन के एक अधिकारी सहित तीन जवान बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों घायलों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है

News Aroma Media
1 Min Read

चाईबासा : शुक्रवार को चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में हाथीबेड़ा में हुए IED ब्लास्ट (IED Blast) में CRPF के तीन जवान जख्मी हो गए। तीनों जवान जंगल में अभियान पर निकले थे।

CRPF -60वीं बटालियन के एक अधिकारी सहित तीन जवान बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों घायलों को एयरलिफ्ट (Airlift) कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

एक की स्थिति बेहद गंभीर

घायलों में बटालियन के सेकंड इन कमांड एजेतो तिने, कांस्टेबल संतोष उरांव और कांस्टेबल जयंता नाथ शामिल हैं। घायलों में कांस्टेबल संतोष उरांव (Constable Santosh Oraon) की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

Share This Article