इस जंगली पहाड़ी क्षेत्र से 5 किलो IED बरामद, नक्सलियों की साजिश नाकाम

इस IED को सुरक्षाबलों को टारगेट कर नक्सलियों ने बिछा रखा था। सुरक्षाबलों ने ऐन मौके पर ही इसे डिफ्यूज कर दिया

News Aroma Media
1 Min Read

Chaibasa IED Bomb: शनिवार को सुरक्षाबलों ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मरादिरी के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से 5 किलो का एक IED बरामद कर नक्सलियों (Naxalites) की साजिश को ना काम कर दिया।

इस IED को सुरक्षाबलों को टारगेट कर नक्सलियों ने बिछा रखा था। सुरक्षाबलों ने ऐन मौके पर ही इसे डिफ्यूज कर दिया।

तमाम नक्सली इस क्षेत्र में सक्रिय, सुरक्षा बल चल रहे अभियान

बताया जाता है कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन (CPI Maoist Naxalite organization) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं।

इसे लेकर सुरक्षा बल के जवान 10 अक्टूबर गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईटा, छोटा कुईटा, मारादिरी मेरालगडा, हाथीगुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं।

Share This Article