चाईबासा : गुरुवार की सुबह चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हेसाबंद में नक्सलियों के लगाए IED बम ब्लास्ट (IED Bomb Blast) की चपेट में आकर CRPF का एक जवान जख्मी हो गया।
घायल जवान CRPF 174 बटालियन के कांस्टेबल हफीजुल रहमान (Constable Hafeezul Rahman) है। उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है।
अचानक हो गया बम ब्लास्ट
बताया जाता है कि CRPF जवान नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले थे। इसी दौरान आईईडी बम ब्लास्ट (IED bomb blast) हो गया। इसकी चपेट में आने से हफीजुल घायल हो गया। घटना के बाद शीघ्र उसे जंगल से निकाल कर इलाज के लिए रांची भेजा गया।