पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद!

पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है| यह एक पुराने नक्सल डंप से बरामद हुआ है | यह विस्फोटक नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए छिपाया गया था।

News Post
2 Min Read
#image_title

Chaibasa News: चाईबासा पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को 28 आईईडी, 23 डेटोनेटर, 25 किलो यूरिया, एक किलो गन पाउडर, 50 स्विच, 250 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 150 मीटर सेफ्टी फ्यूज और एक सिंटेक्स टैंक मिला है।

जंगल में छिपाया था विस्फोटकों का जखीरा

चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम जीम्कीइकीर के पास जंगलों में यह विस्फोटक नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए छिपाया गया था। यह एक पुराने नक्सल डंप से बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाकर सभी विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया।

बड़े नक्सली नेताओं की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, भाकपा माओवादी के बड़े नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं।

संयुक्त सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी

एसपी ने बताया कि चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 60, 197, 174, 193, 134 और 26 बटालियन की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।

वर्ष 2022 से यह अभियान पश्चिमी सिंहभूम के कई इलाकों में चलाया जा रहा है, जिनमें गोईलकेरा, टोंटो, हुसिपी, राजाबासा, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू और लुईया जैसे सीमावर्ती क्षेत्र शामिल हैं। अभियान के तहत सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों की गतिविधियों को रोकने में जुटे हैं और उन्हें कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article