घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, घर में थी अकेली

बताया जाता है कि रात को सुनीता अपने घर में अकेली थीं, इसी दौरान देर रात घर के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली

News Aroma Media
1 Min Read

चाईबासा : घरेलू विवाद (Domestic Dispute) में शुक्रवार की रात को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मानकी साईं गांव में 43 साल की सुनीता तियु ने फांसी लगाकर जान (Sunita Tiu Suicide) दे दी।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर उसका परिजनों के साथ विवाद हो गया था। उसी गुस्से में आकर सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

सुबह में मां को बेटे ने फंदे पर देखा

बताया जाता है कि रात को सुनीता अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान देर रात घर के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह जब उसका पुत्र उसे जगाने गया तो मां को फंदे से लटका पाया।

इसके बाद उसने अपने परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए चाईबासा भेज दिया।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article