झारखंड : प्रेमी पर पैसे लुटा रही थी पत्नी, पति ने मार डाला

News Aroma Media

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के रिटायर्ड कॉलोनी स्थित पैराडाइज बिल्डिंग में अवैध संबंध के शक में मंगलवार की रात 11 बजे शिक्षक मनोरंजन दत्ता ने पत्नी अनामिका दत्ता की भुजाली घोंप कर हत्या कर दी।

बेटे के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी मनाेरंजन को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी अनामिका का सहारा एजेंट और रेलकर्मी दिब्याकांत पाणिग्रही से अवैध संबंध था। अनामिका उसके साथ धोखा कर रही थी।

उसकी पत्नी कर्ज लेकर दिब्याकांत पर पैसे लुटा रही थी। प्रेमी के चक्कर में उसका ही नहीं, बच्चों और पूरे घर-परिवार का ध्यान रखना छोड़ दी थी। इसे लेकर आए दिन झगड़े हो रहे थे। परेशान होकर आखिरकार उसे मार डालना पड़ा।

पहले भी अवैध संबंध का मामला पहुंचा था थाना

अवैध संबंध का यह मामला पहले चक्रधरपुर थाने भी गया था। उस समय तय हुआ था कि अनामिका और दिब्याकांत अब कभी एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहेंगे।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कारण दिब्याकांत की पत्नी उसे छोड़कर चली गयी। वहीं मनोरंजन दत्ता के घर पर झगडे होते रहे।

पति का कहना है कि इससे पहले सोमवार को अनामिका ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। एक साथ दवाइयों की कई गोलियां खा ली थी।

मनोरंजन दत्ता का कहना है की उसकी पत्नी अनामिका दत्ता को दिब्याकांत पाणिग्रही नामक एक सहारा एजेंट सह रेलकर्मी ने प्रेम जाल में फंसा लिया था। तब से ही उसकी पत्नी उसके साथ हमेशा झगड़ा करती रहती थी।