चंपाई सरकार ने 10 IAS अधिकारियों को किया प्रमोट, जानिए किसे कैसे मिला प्रमोशन…

Central Desk

Champai Govt. Promoted 10 IAS Officers: गुरुवार को चंपई सोरेन (Champai Soren) सरकार ने 10 IAS अधिकारियों को प्रमोशन दे दिया है। राजस्व विभाग के अपर सचिव अंजनी कुमार मिश्र को विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

रिटायर्ड IAS संजय बिहारी अंबष्ट को वैचारिक प्रोन्नति दी गई है। ऊर्जा विभाग के अपर सचिव अंजनी दुबे को प्रोन्नति विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग (Department of Energy) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अमित प्रकाश को विशेष सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का दायित्व दिया गया है। गोपालजी तिवारी को विशेष सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की जिम्मेवारी दी गई है।

गढ़वा DC शेखर जमुआर को अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर प्रोन्नत वेतनमान में बने रहने का आदेश दिया गया है। सदस्य सचिव, झारखंड राज्य खाद्य आयोग के पद पर पदस्थापित संजय कुमार को अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश दिया गया है।

अपर समाहर्ता, खूंटी के पद पर पदस्थापित अरविंद कुमार को अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश दिया गया है। राजू रंजन राय को प्रोन्नति विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

परियोजना निदेशक, Jharkhand AIDS Control Society के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश मिला है।