हरियाणा में BJP के इस दिग्गज नेता ने थामा कांग्रेस का दामन, टिकट नहीं मिलने पर…

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने पार्टी छोड़ दी है।

Newswrap

BJP leader joined Congress: हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने पार्टी छोड़ दी है।

उन्होंने BJP से इस्तीफा (Resignation) देकर Congress में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने 5 साल तक तन, मन और धन से BPJ की सेवा की लेकिन मुझे कोई सम्मान या सरकारी पद नहीं दिया गया जिसके मैं हकदार हूं। इसलिए मैं BJP छोड़ रहा हूं और कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।

पूर्व विधायक सिंह को सिरसा की कालांवाली विधानसभा सीट से टिकट की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

वह अब अन्य नेताओं के साथ दिल्ली जा रहे हैं जहां वे कांग्रेस में शामिल होने वाले है। BJP छोड़ने वाले अन्य सदस्यों में सिरसा जिला पार्षद, ब्लॉक समिति अध्यक्ष, ब्लॉक समिति सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और पूर्व नगर पार्षद शामिल हैं।

बलकौर सिंह 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वह उस समय हरियाणा विधानसभा में एकमात्र शिअद विधायक थे।

उन्होंने BJP के टिकट पर कालांवाली सीट से चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस के शीशपाल सिंह से 30,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गए। उन्हें इस साल भी टिकट की उम्मीद थी।

जब बलकौर सिंह भगवा पार्टी में शामिल हुए, तब भी BJP -शिअद गठबंधन कायम था। हालाँकि, इस कदम से दोनों पार्टियों के बीच रिश्तों में खटास जरुर आई है।

शनिवार को BJP छोड़ने के बाद सिंह ने BJP के कालांवाली उम्मीदवार राजिंदर सिंह देसुजोधा की आलोचना कर कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019 में उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

देसुजोधा ने टिकट से वंचित होने के बाद भाजपा छोड़ दी थी और शिअद ने उन्हें कालांवाली में मैदान में उतारा था। उन्होंने बलकौर सिंह को हराया लेकिन कांग्रेस के शीशपाल सिंह से हार गए।

x