झारखंड : यहां भाजपा नेता पर हुआ जानलेवा हमला, रिम्स रेफर

News Aroma Media
2 Min Read

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया गया। घटना नगवां मोहल्ला के पास हुई।

 

भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार चौबे शनिवार को मॉर्निंग वॉक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकले, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गये।

शिव कुमार चौबे के परिजनों ने बताया कि उनका जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गयी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भाजपा नेता अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में नगवां मोड़ के आगे एक सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया।

लाठी-डंडा से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे वह जख्मी होकर गिर गये। रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जब घरों से बाहर निकले, तो अपराधी उन्हें देखकर भाग निकले।

वहां के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। जख्मी शिव कुमार चौबे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया है।

चिकित्सकों ने बताया कि शिव कुमार चौबे के सिर और पेट में गंभीर चोट आयी है। स्वजनों ने बताया कि नगवां और देवरिया गांव की जमीन के कुछ प्लॉट पर भू-माफिया की नजर है।

भू-माफिया अवैध तरीके से गरीबों की जमीन लूटना चाहते हैं। भाजपा नेता इसका विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है।

Share This Article