मवेशियों से लदा पिकअप वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Campaign Against Cow Smugglers : हजारीबाग (Hazaribagh ) जिले के चौपारण पुलिस लगातार गौ तस्करों (Cow Smugglers) के विरुध अभियान चला रही है। इसी दौरान मंगलवार को मवेशी लदा पिकअप वाहन को जब्त किया।

मामले के संबंध मे चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि मामले के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में बंगाल से जानवरों को क्रूरता पूर्वक लोडकर बिहार (Bihar) ले जाया जा रहा है। जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया।

चोरदाहा चेकपोस्ट पर Pickup वाहन को रूकने का इशारा करने पर वाहन का चालक गाड़ी को पीछे ही रोक दिया। जिसके बाद वाहन से दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर दोनों को पकड़ा गया। दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं।
वाहन में चार मवेशी लदे हुए थे। दोनों तस्करों को गिरफ्तार (Arrest) कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

Share This Article