छांग अ-4 ने 27वें चंद्र दिवस के लिए काम शुरू किया

Central Desk
1 Min Read

बीजिंग: छांग अ नंबर 4 के लैंडर व गश्त उपकरण और युतु नंबर 2 चन्द्र अभियान (मून रोवर युतु-2) ने 6 फरवरी को शाम 4 बजकर 48 मिनट पर और 4 बजकर 26 मिनट पर चंद्रमा के सबसे दूर स्थित 27वें चंद्र दिवस के लिए फिर से काम करना शुरू कर दिया है।

युतु-2 ने चंद्रमा की ओर लगभग 628.5 मीटर की यात्रा की है। अब यह लैंडिंग स्थल से लगभग 430 मीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

बताया जाता है कि 27वें चंद्र दिवस में वैज्ञानिक अन्वेषणों में निम्न अन्वेषण किए जाएंगे, पहला वे कैमरे के जरिये चांद पर पत्थरों और उल्का गड्ढों की रंगीन तस्वीरें खीचेंगे।

दूसरा, वे इन्फ्रारेड इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर के जरिये युतु-2 के मौजूदा स्थल से दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक 18 सेमी वाले पत्थर और उसके पास चांद के नमूने का अन्वेषण करेंगे, जो मौजूदा स्थल से लगभग 17.8 मीटर की दूरी पर है।

तीसरा, तटस्थ परमाणु डिटेक्टर का काम शुरू करने के साथ-साथ चंद्र रडार का उपयोग भी किया जाएगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Share This Article