बोकारो में पिस्टल के साथ छपरा का युवक गिरफ्तार

बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी लोडेड पिस्टल एवं एक अन्य मैगजीन में 7.65 का पांच कारतूस बरामद किया।

Central Desk
1 Min Read

Bokaro News: बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी लोडेड पिस्टल एवं एक अन्य मैगजीन में 7.65 का पांच कारतूस बरामद किया।

सिटी थाना में सिटी DSP कुलदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सिटी थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना पर रोहित कुमार सिंह निवासी मुकरेरा, थाना रिविलगंज, जिला छपरा, बिहार को गिरफ्तार किया गया।

छपरा में भी उसके विरुद्ध लूट के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Share This Article