HomeUncategorized“मैंने कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आऊंगा, अब मैं आ...

“मैंने कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आऊंगा, अब मैं आ गया हूं: केजरीवाल

Published on

spot_img

Chief Minister Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार की शाम तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बड़ी संख्‍या में जुटे आम आदमी पार्टी (AAP) समर्थकों से कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा।

केजरीवाल ने कहा, “मैंने कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आऊंगा, अब मैं आ गया हूं। पूरे भारत से करोड़ों लोगों ने मुझे अपना आशीर्वाद भेजा। मैं सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनकी वजह से मैं अब आप सभी के साथ हूं।“

उन्‍होंने कहा, “देश को बचाने के लिए हम सभी को एक साथ आना होगा… 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ एक साथ लड़ना होगा।”

केजरीवाल ने कहा, ”मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। शनिवार को दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में Press Conference करने से पहले हम सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में आप लोगों से मिलेंगे।”

केजरीवाल की 40 दिन की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को खत्‍म हो गई, जब सुप्रीम कोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में उन्हें 1 जून तक के लिए जमानत दे दी।

अदालत के आदेश के अनुसार, आप सुप्रीमो को 2 जून तक तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करना होगा। उन्हें 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था।

सात चरणों के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का अंतिम दौर 1 जून को निर्धारित है। नतीजे 4 जून को आएंगे।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...