रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और छोटानागपुर संतालपरगना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बंदी उरांव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।