मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्रकारों के निधन पर दुख जताया

Digital News
1 Min Read

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा में न्यूज़ 11 के वरिष्ठ संवाददाता राजेश पति और हजारीबाग की युवा पत्रकार पंखुरी सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों प्रतिभाशाली पत्रकार का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना ईश्वर से की है।

वहीं, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी दोनों पत्रकारों के निधन पर संवेदना जताई है।

उन्होंने कहा कि दोनों ही पत्रकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

उनका असमय निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतृप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना ईश्वर से की है।

Share This Article