मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिद्धो कान्हु की प्रतिमा का किया अनावरण

News Aroma Media

साहिबगंज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय साहेबगंज जिले के दौरे पर आज बरहेट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बरहेट तीन मुहानी चौक पर सिद्धो कान्हु की प्रतिमा का अनावरण किया एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए नव वर्ष की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री भोगनाडीह स्थित सिद्धो कान्हू पार्क में स्थित सिद्धो, कान्हू, चांद,भैरव एवं फूलों झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें नमन किया।

मौके पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

साथ ही पतना फुटबॉल मैदान में आम जनता को संबोधित किया गया।

इस दौरान उन्होंने गंगा मालतो,बासु मालतो, सूर्या पहाड़िया, गोपीनाथ मरांडी,दिसू मरांडी, सकल किस्कू,डोरमा मुर्मू को प्रधानी पट्टा दिया तथा मुख्यमंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना अंतर्गत लाभुको सुसन्ना मुर्मू मुन्नी किस्कू वर्ग, संगीता मुर्मू,लखी मुनि को चेक दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा संचालित जेएसएलपीएस की योजना अंतर्गत बेली आजीविका सखी मंडल, ग्राम विनयपुर, पंचायत बिशनपुर को आर एस, चमेली आजीविका सखी मंडल, ग्राम रंगा पंचायत धर्मपुर, को सीआईएफ एवं सहेली आजीविका मंडल, ग्राम सीता पहाड़, पंचायत धर्मपुर को सीसीएल प्रदान किया।