पटना में गांधी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दी ईद की मुबारकबाद

इस मौके पर बच्चो में भी खासा उत्साह देखा गया, जो एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी

News Aroma Media
#image_title

पटना: बिहार में शनिवार को ईद उल फितर (Eid Ul Fitr) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद (Eid) के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नमाज अद की तथा एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी गांधी मैदान पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

इस मौके पर बच्चो में भी खासा उत्साह देखा गया, जो एक दूसरे से गले मिलकर ईद (Eid) की मुबारकबाद दी।

पटना में गांधी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दी ईद की मुबारकबाद-Chief Minister Nitish Kumar reached Gandhi Maidan in Patna, congratulated on Eid

यहां ईद बहुत अच्छे से आयोजित होती है: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम यहां 2006 से यहां आ रहे हैं। यहां ईद बहुत अच्छे से आयोजित होती है। हम सबको बधाई देते हैं। सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हम सभी धर्म को मानने वालों का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में भाईचारा बनी रहे, इसके लिए हम हमेशा काम करते हैं। अभी माहौल बहुत अच्छा है। पूरे एक माह रोजा रखा गया और उसके बाद आज ईद (Eid) मनाई जा रही है।

पटना में गांधी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दी ईद की मुबारकबाद-Chief Minister Nitish Kumar reached Gandhi Maidan in Patna, congratulated on Eid

राज्य के सभी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए

उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। इस मौके पर उन्होंने राजनीति (Politics) से जुड़े प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा आज ईद है, आज राजनीति नहीं।

पटना में गांधी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दी ईद की मुबारकबाद-Chief Minister Nitish Kumar reached Gandhi Maidan in Patna, congratulated on Eid

इधर, ईद को लेकर पटना (Patna) सहित राज्य के सभी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न स्थानों में पुलिस बलों की तैनाती की गई हैं।