रांची में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

खूंटी: रांची जिले के ओरमाझी थाना क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तोरपा प्रखंड गेट के सामनेे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुुतला फूूंका।

मौके पर भाजपाा के मंडल अध्यक्ष पुरेन्द्र मांझी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार सत्ता के नशे में मदहोश है।

इस सरकार के कार्यकाल में राज्य की राजधानी रांची में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

उनके साथ जो जुल्म हो रहा है, वह सरकार को दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि ओरमांझी में एक लड़की के साथ जिस तरह की घटना घटी हैए वह निर्भया काण्ड से भी ज्यादा पीड़ादायक है, लेकिन यह निक्कमी सरकार इस पर भी लीपापोती करने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -
sikkim-ad

अध्यक्षता में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री शशांक शेखर राय, सांसद प्रतिनिधि भगीरथ राय, संतोष जायसवाल, दीपक मांझी, भोदो मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article