CM चंपई सोरेन के बाद आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने ली मंत्री पद की शपथ

चंपई सरकार में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा।

News Aroma Media

Jharkhand Oath Ceremony : शुक्रवार को चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम और रजत विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
ऐसा कहा जा रहा है कि चंपई सरकार में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा।

23 साल में 11 बार बदले चीफ मिनिस्टर

बता दें कि चंपई सोरेन झारखंड के 12वें सीएम बन गए हैं। झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदले हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।