29 लाख उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट बिजली फ्री, कैबिनेट ने किया ओके, अन्य 28 प्रस्तावों…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

125 Units of Electricity Free: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय (Jharkhand Ministry) में कैबिनेट की मीटिंग हुई।

इसमें 29 प्रस्तावों को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी। सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह लिया गया कि अब झारखंड में 100 की जगह 125 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को फ्री मिलेगी। इसका लाभ राज्य के 29 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा।

इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी

झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) के आदेश के बाद बिहार के तीन Engineering Colleges के 102 कर्मचारियों को सरकार बेनिफिट देगी। इसे अभिभाजित बिहार के समय टेकओवर किया गया था।

बोकारो अंतर्राष्ट्रीय विश्विद्यालय विधेयक 2024 को मंजूरी दी गई।

झारखंड भवन दिल्ली के लिए 24 पद सृजित किए गए।

झारखंड बिल्डिंग बायोलॉज में संशोधन को स्वीकृति।

BIT Mesra के साथ सरकार के एकरारनामा 2025 को मंजूरी।

देवघर पुलिस लाइन में 225 बेडेड 6 बैरेक बनेंगे।

जन वितरण प्रणाली की दुकानों में अब 2जी की जगह 4 जी पॉश मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।

Share This Article