CM हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

News Alert

रांची: Chief Minister Hemant Soren (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) ने मंगलवार को निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण (Kantatoli flyover inspection) किया।

उन्होंने कांटाटोली चौक पहुंचकर योगदा सत्संग आश्रम-कांटाटोली-कोकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कर लिया जाए।

योगदा सत्संग आश्रम से कांटाटोली चौक होते हुए कोकर के शांति नगर तक बनने वाले इस फ्लाईओवर (Flyover) के निर्माण कार्य में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने रांची में आवागमन की सुविधा सुलभ कराने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि लोगों को ट्रैफिक (Traffic) की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का होना आवश्यक है।

Kantatoli flyover inspection

वाहनों के आवागमन कोई परेशानी न हो : CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य (Flyover Construction) में यदि कोई बाधा आ रही है, तो निर्माण कार्य करने वाली कंपनी तथा जुडको राज्य सरकार के साथ तत्काल समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाएं।

उन्होंने जुडको के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 नवंबर तक भू-अर्जन तथा पेट्रोल पंप एवं अन्य अतिक्रमण संबंधित सभी प्रक्रिया का निपटारा कर लें।

इसी प्रकार विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाये, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की रुकावट न हो।

CM ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े इसका पूरा ख्याल रखें। अच्छे डायवर्सन रोड का निर्माण करें, ताकि वाहनों के आवागमन कोई परेशानी न हो।

Kantatoli flyover inspection

मुख्यमंत्री ने कांट्रेक्टर कंपनी (Contractor Company) के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान जाम से मुक्त कराने के लिए कांटाटोली जहां-जहां जंक्शन की आवश्यकता हो वहां जंक्शन भी बनाया जाये।

फ्लाईओवर निर्माण के समय सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने रांची DC राहुल कुमार सिन्हा को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में बालू की कमी न हो यह सुनिश्चित करें।

फ्लाईओवर निरीक्षण से पहले कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जुडको एवं कांट्रेक्टर कंपनी एम/एस दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड (Agarwal Infracon Private Limited) द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष कार्य प्रगति से संबंधित प्रजेंटेशन देकर हर पहलू पर विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं से कार्य पर कोई बाधा उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित कर तेज गति से कार्य करें। राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को समय पूरा करें यही होना चाहिए।

224 करोड़ की लागत से बन रहा कांटाटोली फ्लाईओवर

कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण 224 करोड़ की लागत से हो रहा है। झारखंड कैबिनेट ने 28 सितंबर, 2021 को इसके बजट राशि की स्वीकृति दी थी।

फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर शुरुआत में 40 करोड़ का DPR बना था जो धीरे-धीरे 84 करोड़ पहुंचा। इसके बाद इसकी लागत राशि 187 करोड़ पहुंची और फिर बजट राशि 224 करोड़ तक जा पहुंचा है। फ्लाईओवर (Flyover) का निर्माण प्रगति पर है।

Kantatoli flyover inspection

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, सचिव अबूबकर सिद्दीख, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, रांची SSP किशोर कौशल, जुडको तथा कांट्रेक्टर कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे।