Latest Newsभारतयूपी के मथुरा में RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिले CM योगी,...

यूपी के मथुरा में RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिले CM योगी, तरह-तरह की चर्चा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Yogi met Mohan Bhagwat: UP के CM Yogi Adityanath और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख Mohan Bhagwat की मथुरा में मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

इस मुलाकात को औपचारिक रूप से महाकुंभ में भाग लेने का निमंत्रण देने के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में यूपी की सियासत और आगामी उपचुनावों को लेकर भी महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

CM योगी के लिए नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव उनकी प्रतिष्ठा का प्रश्न बने हुए हैं। इन उपचुनावों को सीएम योगी की लोकप्रियता और उनकी सरकार के कामकाज का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। उपचुनाव के दौरान संघ से जुड़े स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी तय करने पर भी बातचीत हुई।

BJP और संघ के बीच समन्वय पर भी गहन चर्चा

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हरियाणा के हालिया विधानसभा चुनावों (Recent Assembly Elections) का उदाहरण देते हुए सीएम योगी को आश्वस्त किया कि यूपी में भी संघ और BJP के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में BJP और संघ के बीच समन्वय पर भी गहन चर्चा हुई। 2024 के आम चुनाव से पहले संघ और BJP के संबंधों में आई खटास को दूर करने की दिशा में यह बैठक अहम है।

हरियाणा में BJP की लगातार तीसरी जीत के पीछे संघ की सक्रियता को महत्वपूर्ण कारण माना गया था, और उसी तर्ज पर यूपी उपचुनाव में भी संघ की भूमिका को लेकर चर्चा हुई।

इस बैठक के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि संघ और योगी के बीच तालमेल मजबूत है, और आगामी चुनावों में दोनों मिलकर काम करेंगे।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...