भाजपा के सचिवालय घेराव के राजनीतिक कार्यक्रम में लगे संप्रदायिक और उन्मादी नारे: सुप्रियो भट्टाचार्य

बाबूलाल और दीपक प्रकाश बतायें कि यह अधिकार निशिकांत को किसने दिया। आप माफी मांगे नहीं तो कानून के तहत JMM इस मामले पर कार्रवाई करेगी

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने BJP पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने BJP के सचिवालय घेराव के कार्यक्रम पर कहा कि धुर्वा (Dhurva) इलाके में मंगलवार को एक शालीमार बाजार और दूसरा बौखलायी राजनीतिक पार्टी BJP का प्रभात तारा मैदान में बाजार लगा था।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम में राजनीतिक नारे लगाये जाते है। लेकिन BJP के सचिवालय घेराव के राजनीतिक कार्यक्रम (Political Program) में संप्रदायिक और उन्मादी नारे लगाये जा रहे थे।

समाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले नारे थे। स्वच्छ तौर पर लोकतंत्र (Democracy) को समाप्त करने वाले नारे थे।

संवैधानिक संस्था को बौना बनाने का काम

भट्टाचार्य बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और अन्य BJP के कई सांसद एवं विधायक घेराव के लिए जुटे हुए थे।

लेकिन उसमें एक व्यक्ति ऐसा था जो कल सीधा लोकतंत्र को प्रहार किया। संवैधानिक संस्था (Constitutional Body) को बौना बनाने का काम किया।

उनहोंने कहा कि गोड्डा के सांसद निशिकांत को संवैधानिक ढ़ांचा को चुनौती देने का अधिकार किसने दिया।

बाबूलाल और दीपक प्रकाश बतायें कि यह अधिकार निशिकांत को किसने दिया। आप माफी मांगे नहीं तो कानून के तहत JMM इस मामले पर कार्रवाई करेगी।

TAGGED:
Share This Article