प्रभा हेमरोम के निधन पर रांची समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

रांची: रांची समाहरणालय परिसर में गुरुवार को विकास शाखा के आशुलिपिक के पद पर कार्यरत प्रभा हेमरोम के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रांची समाहरणालय ब्लॉक ए परिसर में 2 मिनट का मौन रखा गया।

उपायुक्त छवि रंजन समेत अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों- कर्मियों ने हेमरोम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मौन रखा। उल्लेखनीय है कि हेमरोम का निधन दो दिसंबर को हो गया था।

Share This Article