कांग्रेस नेताओं ने केक काट मनाया आलमगीर आलम का जन्मदिन, दी बधाई

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

रांची: कांग्रेस विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस ने बधाई दी है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के सानिध्य में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने आलमगीर आलम के आवास पर प्रवक्ताओं ने दो पाउंड का केक काटा।

साथ ही मिठाइयां खिलाई एवं इको फ्रेंडली पौधा गिफ्ट किया।

प्रवक्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उनके नेतृत्व में जनता की आशाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने में उनके कार्यों की सराहना की।

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि जिस तरह कोरोना काल में ग्रामीण विकास की उपलब्धियां पूरे देश में तीसरे स्थान पर रही।

- Advertisement -
sikkim-ad

वहीं पंचायती राज्य व्यवस्था को एक बार फिर शक्ति देने का काम किया है। वह काबिले तारीफ है।

भविष्य में भी माननीय के नेतृत्व में राज्य प्रगति के रास्ते पर अग्रसर हो यही जन्मदिन की शुभकामनाएं राज्य की जनता एवं असंख्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से समर्पित है।

Share This Article