कांग्रेस ने बिरसा मुंडा को जयंती पर किया याद, दी श्रद्धांजलि

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई भी दी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अंग्रेजों के ख़िलाफ़ और सामाजिक समता के पक्ष में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने आदिवासियों की अस्मिता और आत्मसम्मान के लिए जो योगदान दिया है उसे देश कभी भुला नहीं सकता।”

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आदिवासी उलगुलान के नायक, जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के हक के पैरोकार महान शहीद बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘बिरसा मुंडा भारत के एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक थे। सिर्फ 25 साल के जीवन में उन्होंने इतने मुकाम हासिल किये कि हमारा इतिहास सदैव उनका ऋणी रहेगा।

आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।’ इस मौके पर कांग्रेस ने झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र-निर्माण के लिए बिरसा मुंडा के महान योगदान को वो सलाम करते हैं।

उल्लेखनीय है कि बिरसा मुण्‍डा ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी और जनजातीय समुदाय को उनके खिलाफ एकजुट किया था। महज 25 वर्ष की उम्र की उनका निधन हो गया था। बिरसा मुंडा की जयंती के ही दिन वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

Share This Article