झारखंड में यहां शादीशुदा देवर और भाभी के बीच विवाह को लेकर बनी सहमति, क्लिक कर जानें पूरा मामला

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

रामगढ़: रामगढ़ जिला महिला थाना में दो पक्षों के परिवार के बीच सुलह होने के बाद देवर और भाभी शादी के लिए तैयार हो गए।

महिला थाना प्रभारी ने शादी के कागजात जमा करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि कोठार की महिला सरिता देवी के पति का निधन हो गया है।

अब, उसका देवर घाटो के रविंद्र राम और सरिता देवी के बीच सहमति के बाद दोनों शादी के लिए तैयार हो गए हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

जबकि, महिला सरिता देवी ने दिसंबर महीने में महिला थाना में देवर रविंद्र राम के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत की थी।

इसके बाद थाना में दोनों परिवार को बुलाया गया और उनके पक्ष को सुना गया।

वहीं, सुलह होने के बाद दोनों शादी के लिए तैयार हो गए।

Share This Article