डोरंडा में कृत्रिम तालाब का हुआ निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची महानगर भुवन भास्कर छठ पूजा समिति और कांग्रेस नेताओं की ओर से छठ महापर्व पर राज्य सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए छठव्रतियों की सुविधा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने बुधवार को बताया कि समिति की ओर से रांची के डोरंडा स्थित 56 सेट कॉलोनी में 70 फीट लंबे और 15 फीट चौड़े कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है, जहां आसपास के छठव्रती सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

साथ ही साथ पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह से रांची महानगर भुवन भास्कर छठ पूजा समिति और कांग्रेस नेताओं के सहयोग से शहर के विभिन्न हिस्सों में भी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाये गये जा रहे हैं।

आलोक कुमार दूबे ने बताया कि हरमू में पीएन सिंह सेवा समिति की ओर से अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छठव्रतियों की सुविधा के लिए कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है।

इसी तरह से अन्य मुहल्लों और कॉलोनियों में भी छठ महापर्व को लेकर उत्साह और उमंग के साथ छठव्रतियों का सहयोग किया जा रहा है। समिति के मुख्य संरक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि समिति की ओर से छठ घाटों पर सैनिटाइजर और मास्क का भी वितरण किया जाएगा।

उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से भी अपील की है कि जिन-जिन स्थानों पर कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है वहां टैंकर के माध्यम से पानी की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने सभी छठ घाटों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का भी आग्रह किया है और बड़े व गहराई वाले छठ घाटों में गोताखोर की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया है।

रांची महानगर भुवन भास्कर छठ पूजा समिति की आज 56 सेट डोरंडा में समिति के अध्यक्ष गौतम दूबे गोपी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे रांची शहर में छठ के आयोजन में गरीबों की सहायता की जाएगी। घाटों पर मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जाएंगे।

बैठक में रांची के उपायुक्त छवि रंजन, वरीय आरक्षी अधीक्षक एसके झा और रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार से मांग की गई है कि हर मोहल्ले में विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इस बाबत उनसे बात भी की गई। बैठक में रांची महानगर भुवन भास्कर छठ पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू,महेंद्र प्रसाद, मुख्य रुप से उपस्थित थे।

बैठक में यह भी फैसला लिया कि पूरे चार दिन हर मोहल्ले में जहां कहीं भी छठ के आयोजन में परेशानी होगी। भुवन भास्कर छठ पूजा समिति हर संभव सहायता उपलब्ध कराऐगी।

Share This Article