Latest NewsUncategorizedVitamin D के सेवन से दूर होती है माइग्रेन की समस्या

Vitamin D के सेवन से दूर होती है माइग्रेन की समस्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 Vitamin D relieves Migraine Problem: अगर आप माइग्रेन से परेशान हैं तो Vitamin D का सेवन करें। Vitamin D से माइग्रेन का दर्द (Migraine Pain) काफी हद तक कम हो जाएगा।

एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं का कहना है कि Vitamin D से माइग्रेन की परेशानी में राहत मिलती है।

सूरज की किरणें Vitamin D का अच्छा स्रोत हैं। इसलिए, इस विटामिन को हासिल करना कोई कठिन काम भी नहीं है। इसके अलावा बाजार में भी Vitamin D की गोलियां आसानी से उपलब्ध हैं।

शोधकर्ताओं के मुताबिक Vitamin D का पूरक आहार माइग्रेन के अटैक को कम कर सकता है। परीक्षण में शोधकर्ताओं ने माइग्रेन के रोगियों को छह महीने तक रोजाना Vitamin D की खुराक दी और देखा कि Migraine का अटैक, जो पहले एक महीने में छह दिन पड़ता था, वह अब घटकर तीन दिन हो गया।

Vitamin D की यह गोली मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में सूजन को कम कर रक्त के प्रवाह को ठीक करता है। इससे माइग्रेन के दर्द से राहत मिलती है।

Vitamin D के सेवन से दूर होती है माइग्रेन की समस्या- Consumption of Vitamin D relieves migraine problem

शरीर के लिए काफी फायदेमंद है Vitamin D

नए अध्ययन के मुताबिक, Vitamin D के कैप्सूल सस्ते और अधिक सुविधाजनक भी हैं। डेनमार्क की एल्बॉर्ग यूनिवर्सिटी (Aalborg University) के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में माइग्रेन के दर्द को कम करने में Vitamin D को असरदार पाया है।

इससे पहले हुए अध्ययन में भी पाया गया था कि सामान्य लोगों के मुकाबले माइग्रेन के रोगियों (Migraine patients) में Vitamin D की कमी होने की संभावना अधिक होती है।

Vitamin D के सेवन से दूर होती है माइग्रेन की समस्या- Consumption of Vitamin D relieves migraine problem

शरीर में Vitamin D की काफी जरूरत होती है। मछली के तेल, पनीर और अंडे से भी यह विटामिन हासिल की जा सकती है।

Vitamin D स्वस्थ हड्डियों के निर्माण के लिए आहार से कैल्शियम को अवशोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि यह हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर से भी बचा सकता है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...