Latest Newsझारखंडपर्यटकों के वजह से बढ़े लाहौल घाटी में कोरोना के मामले

पर्यटकों के वजह से बढ़े लाहौल घाटी में कोरोना के मामले

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मनाली: हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पर्यटकों की वजह से लाहौल घाटी के हिमालयी इलाके में कोरोनावायरस मामलों में इजाफा देखने को मिला है।

लाहौल-स्पीति जिले में इस समय कोरोनावायरस से 42 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे यहां भय का माहौल बना हुआ है।

जिला मुख्यालय कीलोंग से लगभग 12 किमी दूर गांव थोलंग, जहां सबसे अधिक संख्या में सिविल सरवेंट और प्रोफेशनल निकलते हैं।

यह मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

सरकारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार गोंडला पंचायत के थोलंग गांव में 41 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं 52 वर्षीय भूषण ठाकुर कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए हैं, जबकि उनके परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले।

जिले में शुक्रवार कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट 80 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 938 हो गई है।

कोरोनावायरस से यहां मरने वालों की संख्या केवल 6 है।

उपायुक्त पंकज राय ने आईएएनएस को बताया कि जिले में कोरोनोवायरस के मामलों में अचानक वृद्धी चिंता का विषय है।

वायरस से प्रभावित निवासियों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...