झारखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 500 के करीब

Central Desk
2 Min Read

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। धीरे-धीरे कोरोना अपने पिक पर पहुंच रहा है।लोगों की लापरवाही ने चिंता बढ़ा दी है।

वहीं झारखंड में लंबे समय बाद कोरोना की चार सेंचुरी हो गई है।अब राज्य में एक्टिव मरीजों (Active Patients) की संख्या 422 हो गई है। वहीं रांची में भी आंकड़ा 156 पहुंच गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है।

रिम्स (Rims) में भी मरीजों के लिए अलग वार्ड में एडमशिन शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 539 मरीज ठीक हुए

24 घंटे में 45 पॉजिटिव मरीज रिकवर राज्य में कोरोना लगभग खत्म हो गया था। केवल रांची में कोरोना (Corona In Ranchi) के आधा दर्जन मामले बचे थे। लेकिन एक महीने में कोरोना का स्प्रेड हो गया।

वहीं लोगों की लापरवाही से हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी होने लगी। पिछले 24 घंटों में 92 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -
sikkim-ad

जबकि 45 लोग रिकवर (Recover) हुए है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 36 हजार, 282 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 539 मरीज ठीक हुए हैं।

Share This Article