देश में कोरोना संक्रमण के आए आठ नए मामले, अचानक केस बढ़ने को ले…

इन नए मामलों के सामने आने के बाद अब देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 213 हो गई है। कोरोना के नए मामलों का इस तरह से अचानक बढ़ना हैरान करने वाला है

News Aroma Media
2 Min Read

नई दिल्ली : देश में अचानक फिर कोरोना संक्रमण के मामले (Corona Infection Cases) सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में एक दिन के अंदर 8 नए COVID-19 केस देखे गए हैं।

इन नए मामलों के सामने आने के बाद अब देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 213 हो गई है। कोरोना के नए मामलों का इस तरह से अचानक बढ़ना हैरान करने वाला है, क्योंकि काफी दिनों से कोरोना के नए केस सामने नहीं आ रहे थे। बता दें कि भारत में कोरोना से 5 लाख 33 हजार 294 लोगों की मौत हुई है।

ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,877 हो गई

आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक आए कोविड के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,01,384) है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की Website के मुताबिक बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,877 हो गई है।

जबकि, राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। मामले की मृत्यु दर 1।19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक COVID-19 के टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

इससे पहले 12 अक्टूबर को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 72 नए मरीज मिले थे। इतना ही नहीं एक्टिव केस भी बढ़कर 300 के पार हो गए थे। चीन के वुहान शहर से निकले नए कोरोना वायरस (Corona Virus) SARS-CoV-2 से होने वाली बीमारी का आधिकारिक नाम COVID-19 रखा गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article