रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में धनबाद से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक मरीज शामिल है।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 12 लोग स्वस्थ हुए हैं। बुधवार सुबह तक कोरोना के 11 नए केस मिले हैं।
राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 348209 हो गयी है। अबतक कुल 14711004 सैंपल की जांच की गयी है।
राज्य में कोरोना के 76 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 342998 मरीज ठीक हुए हैं।
अबतक राज्य में 5135 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।