झारखंड में मिले कोरोना पॉजिटिव 206 मरीज़, दो मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में बुधवार को 206 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि कोरोना से रांची में 2 मरीज की मौत हुई है। राज्य में 262 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 85, बोकारो से 11, देवघर से 8, धनबाद से 18, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 20, गढ़वा से 2, गिरीडीह से 5, गुमला से 5, हजारीबाग से 2, खूंटी से 3, कोडरमा से 4, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 2, पलामू से 6, रामगढ़ से 8, साहिबगंज से 1, सराईकेला से 6, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 6 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 109538 हो गया हैं। राज्य में कोरोना के 1907 सक्रिय केस हैं।

106660 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में 971 कोरोना मरीज की मौत हुई हैं। वहीं , झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.37 प्रतिशत है।

Share This Article